घर पर बनाएं ‘पनीर मोमोज’

आवश्यक सामग्री-

150 ग्राम पनीर paneer_momos

एक कप मैदा

एक छोटा चम्मच तेल

आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

दो चम्मच मक्खन

एक बारीक कटा हुआ प्याज

दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च

 

एक बड़ा चम्मच शिमला मिर्च

एक बारीक कटा हुआ टमाटर

एक छोटा चम्मच चिली सॉस

एक छोटा चम्मच टोमैटो सॉस

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया पत्तागोभी

एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया गाजर

बनाने की विधि-

 

पनीर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में तेल, बेकिंग पाउडर, और स्वादानुसार नमक मिलाकर पानी से आटा गूंथ लें। इसे तकरीबन घंटेभर के लिए ढककर रख दें।

अब स्टफिंग बनाने के लिए के एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन डालें और मध्यम आंच पर रखें। मक्खन के पिघलने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, दोनों सॉस, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर पांच मिनट तक पकाएं।

अब इसमें मैश किया हुआ पनीर डालें और पांच मिनट तक भून लें। आंच बंद कर मिश्रण को ठंडा कर लें। अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरियां बेल लें। एक छोटी पूरी पर एक चम्मच स्टफिंग रखकर पूरी को मोड़कर मोमोज का आकार दे दें।

इसी तरह एक-एक करके सारे मोमोज बना लें। तैयार मोमोज को भाप से पकाएं या फिर डीप फ्राई कर लें। अब आप गरमा-गरम मोमोज को चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *