Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • व्हाट्सऐप पर आने वाला अंजान इनविटेशन कार्ड आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है
  • Marquee
  • Scrolling Box

व्हाट्सऐप पर आने वाला अंजान इनविटेशन कार्ड आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है

AuthorOctober 6, 202601 mins

साइबर ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नया तरीका तलाश लिया है। अब ये ठग शादी और पार्टी के डिजिटल इनविटेशन भेज कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग इनविटेशन के नाम पर फर्जी फाइल या APK ऐप भेजते हैं। इसे खोलने या इंस्टॉल करने का प्रयास यूज़र को खतरे में दाल सकता है।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजने का चलन बढ़ गया है। अक्सर लोग अपने घर में होने वाली किसी भी पार्टी या फिर शादी में WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब साइबर ठग इसका फायदा उठा रहे हैं। ठग शादी या किसी कार्यक्रम के इनविटेशन के नाम पर फाइल या ऐप भेज रहे हैं। इसे खोलने या इंस्टॉल करने से फोन और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि APK दरअसल एंड्रॉइड फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। सामान्य फोटो या पीडीएफ की तरह इसे खोलने के बजाय APK इंस्टॉल करने पर फोन में एक नया ऐप आ जाता है। साइबर ठगी के इन मामलों में यही ऐप नुकसान पहुंचाने वाला होता है। इसे फोन में इंस्टॉल करने के बाद ठग आपके ओटीपी मैसेज पढ़ सकते हैं, फोन की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। यूजर की जानकारी के बिना बैंक से लेनदेन भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ खतरनाक ऐप फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को भी अपने आप वही फर्जी फाइल भेज देते हैं। इसी वजह से कई बार यह मैसेज किसी जानने वाले दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से आया हुआ दिखाई देता है।

इस तरह की स्थिति होने पर कुछ सावधानियों का ज़िक्र किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि
अगर आपने गलती से ऐसी कोई संदिग्ध फाइल खोल या इंस्टॉल कर ली है, तो सबसे पहले अपने फोन का मोबाइल डेटा और वाई फाई बंद कर दें। इसके बाद तुरंत बैंक से संपर्क करके अपने बैंक खाते, कार्ड और यूपीआई को ब्लॉक करवाएं।

ठगी की जानकारी 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करके दें। फोन में मौजूद संदिग्ध ऐप को हटाएं और जरूरत पड़ने पर फोन की जांच करवाएं या उसे रीसेट करें। साथ ही, किसी दूसरे सुरक्षित डिवाइस से अपने बैंकिंग और ईमेल अकाउंट के पासवर्ड बदल दें, ताकि आपकी निजी जानकारी और पैसे सुरक्षित रह सकें।

नकली इनविटेशन की पहचान पर यह रिपोर्ट कुछ एहतियात से जुडी बातें साझा करती है-
शादी या किसी कार्यक्रम का असली इनविटेशन आमतौर पर फोटो, पीडीएफ या वीडियो के रूप में आता है। अगर फाइल के नाम के आखिर में .apk लिखा है, तो उसे इनविटेशन समझकर बिल्कुल न खोलें।
अगर WhatsApp पर बिना किसी जानकारी के कोई फाइल भेजी गई है, तो उसे डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। जान-पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से आई फाइल पर भी तुरंत भरोसा न करें।
अगर मैसेज या फाइल संदिग्ध लग रही है, तो उसे खोलने के बजाय भेजने वाले को फोन करके पूछें कि उसने वास्तव में कोई इनविटेशन भेजा है या नहीं।
GB Instagram, GB WhatsApp जैसे अनऑफिशियल ऐप के नाम वाली फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। इनमें खतरनाक मैलवेयर हो सकता है।

Tagged: Android phones bank account bank transactions cyber fraud Cyber ​​fraudsters dangerous malware digital invitations via WhatsApp Genuine invitations invitation card Moneycontrol report personal information Whatsapp

Post navigation

Previous: मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: महत्वपूर्ण खोज से न्यूरोसाइंस में एक क्रांतिकारी युग की नींव पड़ी
Next: विशेषज्ञ मच्छर भगाने वाली कॉइल के ख़तरनाक असर को लेकर चेतावनी देते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

ग्लाेबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एवेंजर्स- एंडगेम एनकोर फिर टॉप पर पहुंची

October 6, 2026

विशेषज्ञ मच्छर भगाने वाली कॉइल के ख़तरनाक असर को लेकर चेतावनी देते हैं

October 6, 2026

मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: महत्वपूर्ण खोज से न्यूरोसाइंस में एक क्रांतिकारी युग की नींव पड़ी

October 6, 2026October 6, 2026

हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है सुरक्षित और उचित आवास

October 6, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top