राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए साझा किया वीडियो

देश 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने और बुनकरों और छोटे कारोबारियों की आर्थिक मदद करने की बात कही।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है। साल 1905 में यह दिन अस्तित्व में उस समय आया जब स्वदेशी आंदोलन की बुनियाद पड़ी। यह दिन देश के हथकरघा बुनकरों के कौशल और योगदान को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाने के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदने के साथ दुनिया भर का ध्यान खींचने के लिए वीडियो बनाने की अपील की। हैंडलूम डे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल सहित अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो मैसेज साझा किया। इस मैसेज में उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने से देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भारत के हैंडलूम की विविधता को पॉपुलर बनाएं। उन्होंने अपने पसंदीदा हैंडलूम प्रोडक्ट के वीडियो बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की।

दुनिया भर के लोगों से छोटे वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन शेयर करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना और बुनकरों और छोटे बिजनेस की फाइनेंशियल मदद करना है।

गौरतलब है कि साल 2015 में शुरुआत के बाद से नेशनल हैंडलूम डे भारत के हैंडलूम बुनकरों की कला, हुनर ​​और लगन का जश्न मनाने का एक मौका रहा है। यह दिन देश की कल्चरल विरासत और सोशियो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट में हैंडलूम बुनकरों के हमेशा रहने वाले योगदान को पहचान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *