नाना पाटेकर की अपकमिंग फ़िल्में उनकी अदाकारी के कई और पहलु दिखाएंगी

नाना पाटेकर ने 8 अक्तूबर दुनिया से ज़रूर अलविदा कह दिया लेकिन उनका बहुत सारा काम अभी परदे पर आना बाक़ी है। नाना के कई किरदारों के दर्शन कराने वाली फिल्में अभी भी रिलीज होना बाकी है।

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पांच फिल्में ऐसी हैं, जो अभी रिलीज होने बाकी है। इन फिल्मों में हॉरर-कॉमेडी, बायोपिक, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसी अलग-अलग कहानियां हैं। नाना पाटेकर की जो पांच फिल्में रिलीज होना अभी बाकी हैं उनकी जानकारी इस तरह है-

शक्ति शालिनी
‘शक्ति शालिनी’ को नाना पाटेकर की आखिरी बड़ी पर्दे की फिल्म माना जा रहा है। इस
फिल्म की कहानी शक्ति नाम की एक महिला की कहानी है जो शालिनी नाम की बदला लेने वाली आत्मा की रक्षक बन जाती है। अभी नाना के किरदार के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

ईठा
महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। ईठा फिल्म की कहानी लोक कलाओं से जुड़ी एक प्रसिद्ध कलाकार की कहानी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

द कन्फेशन ऑफ मैरी
क्राइम ड्रामा फिल्म ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ 1966 में हुए मदथारुवी हत्याकांड से प्रेरित है। इस मामले में मरियाकुट्टी नाम की महिला की हत्या हुई थी और एक पादरी पर आरोप लगे थे। इस फिल्म में नाना फादर बेनेडिक्ट नाम के एक कैथोलिक पादरी का किरदार निभा रहे हैं। उन पर एक महिला की हत्या का आरोप लगता है। इस फिल्म के निर्देशक अनंत नारायण महादेवन हैं।

कुकू की कुंडली
नाना पाटेकर की आने वाली फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी ‘कुकू की कुंडली’ का भी नाम है है। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिश्ते पर आधारित है, जिसमें कुंडली की वजह से परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भुवन बाम और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

वेदांता
नाना पाटेकर की एक और अपकमिंग फिल्म ‘वेदांता’ है। फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। राजेश्वर पांडे राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नाना के साथ विक्रांत मैसी, संदीप धर और मुकेश तिवारी भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *