व्हाट्सऐप पर तीन अरब से अधिक यूज़र्स हैं। यदि आप अपनी पसंद का नाम चुनने में असमर्थ हैं तो व्हाट्सऐप ने यूज़रनेम जनरेटर भी उपलब्ध कराया है। यह फ़ीचर आपके लिए उपयुक्त यूज़रनेम सुझाने में सहायक होगा।
व्हाट्सऐप संसार में प्राइवेसी से जुड़ा एक बड़ा अपग्रेड आया है। अब दुनिया भर के तीन अरब यूज़र्स अपने अकाउंट के लिए यूज़रनेम चुन सकते हैं। इस सुविधा के तहत लोग अपना फ़ोन नंबर साझा किए बिना भी इस प्लेटफ़ॉर्म पर सम्पर्क में रह सकेंगे। इस फीचर में यूज़र्स किसी यूज़रनेम डायरेक्टरी को ब्राउज़ नहीं कर सकेंगे। किसी से संपर्क शुरू करने के लिए अगले व्यक्ति का सही यूज़रनेम पता होना ज़रूरी होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप से मिली जानकारी में कहा गया है कि लोग सोमवार से अपना यूनिक यूज़रनेम रिज़र्व कर सकेंगे। कंपनी की योजना इस फ़ीचर को इस साल के अंत तक सक्रिय रखने की है।
इस बारे में व्हाट्सऐप की हेड ऑफ प्रोडक्ट एलिस न्यूटन-रेक्स का कहना है कि यूज़रनेम की सुविधा लोगों को इस बात पर ज़्यादा कंट्रोल देगी कि उनका फ़ोन नंबर कौन देख सकता है। ख़ासकर तब, जब वे नए लोगों से जुड़ रहे हों या किसी ग्रुप चैट में शामिल हो रहे हों। न्यूटन-रेक्स का कहना है कि व्हाट्सऐप का यह एडिशन मुख्य रूप से एक प्राइवेसी टूल के रूप में तैयार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हाई-प्रोफ़ाइल यूज़रनेम स्थायी रूप से सुरक्षित रखे जाएंगे। इनमें कुछ सार्वजनिक हस्तियों के अलावा सेलिब्रिटीज़ और सरकारी संस्थाओं से जुड़े लोग होंगे। यूज़रनेम पूरी तरह वैकल्पिक है और आप इसे कभी भी बदल सकते हैं या हटा सकते हैं।
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप पर तीन अरब से अधिक यूज़र्स हैं, ऐसे में कई नाम एक जैसे हो सकते हैं। यही कारण है कि कंपनी ने रिज़र्वेशन पहले शुरू किया है, ताकि हर किसी को अपनी पसंद का यूज़रनेम चुनने का मौक़ा मिल सके। साथ ही यूज़रनेम चुनने में दिक्क़त होने पर व्हाट्सऐप ने यूज़रनेम जनरेटर भी उपलब्ध कराया है। यह फ़ीचर आपके लिए उपयुक्त यूज़रनेम सुझाने में सहायक होगा।
इस फीचर के तहत यूज़रनेम रिज़र्व करना कुछ सेकंड की प्रक्रिया है। इसके लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में जाकर Settings > Account > Username पर जाना होगा। यूज़रनेम चुनने में समस्या होने पर व्हाट्सऐप द्वारा यूज़रनेम जनरेटर भी उपलब्ध कराया गया है। यह फ़ीचर आपके लिए उपयुक्त यूज़रनेम सुझाने में मदद करेगा।
आपसे संपर्क करने के लिए जिन लोगों को यूज़रनेम की ज़रूरत नहीं होगी,
जिन्हें आपने पहले मैसेज किया है।
जिनके पास आपका फ़ोन नंबर पहले से सेव है।
जिनसे आप पहले चैट कर चुके हैं।
जो आपके साथ किसी जॉइंट ग्रुप में हैं।
जिन्होंने आपका क्यूआर कोड स्कैन किया है।