बीटीएस के जुंगकुक के घर घंटी बजाने वाली जुनूनी महिला फैन को जेल की सज़ा

दुनिया भर में मशहूर म्यूज़िक बैंड ‘बीटीस’ के मेंबर जुंगकुक के घर की घंटी बार-बार बजाने वाली एक ब्राज़ीलियन महिला को जेल की सज़ा सुनाई गई है। पुलिस के रोकने के बाद भी महिला जुंगकुक के घर जाती रही, तो पुलिस ने महिला का केस प्रॉसिक्यूटर को सौंप दिया था।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ीलियन महिला को जुंगकुक के घर से दूर रहने की कई बार हिदायतें मिलने के बावजूद बार-बार उनके घर जाने पर जेल की सज़ा सुनाई गई।

रिपोर्ट में महिला का नाम बताए बिना कहा गया है कि महिला ने सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में जुंगकुक का पीछा करते हुए उनके घर तक का सफ़र किया था। उसने सिंगर के घर में घुसने की कोशिश की, और घर पर तस्वीरें और चिट्ठियां फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 दिसंबर को जब महिला एक फ़ूड डिलीवरी मैन का पीछा करते हुए जुंगकुक के घर तक गई और सिंगर की डोरबेल 133 बार बजाई तो उसे अरेस्ट कर लिया गया, लेकिन एक दिन बाद उसे यह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वह दोबारा जुंगकुक के घर के पास नहीं आएगी, लेकिन महिला ने चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर दिया।

इस महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। महिला को एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है, जिसे दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। उसने बार-बार चेतावनियों को नजरअंदाज किया और दो महीनों में लगभग 22 बार के-पॉप स्टार के घर गई। यदि फैसले के खिलाफ उसकी अपील सफल नहीं होती है, तो उसे संभवतः दक्षिण कोरिया से निर्वासित कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जब पुलिस के बार-बार रोकने के बाद भी महिला जुंगकुक के घर जाती रही, तो पुलिस ने आखिरकार फरवरी में महिला का केस प्रॉसिक्यूटर को सौंप दिया।

कोर्ट ने पुलिस के निर्देशों के बावजूद बार-बार जुंगकुक के घर जाने के लिए महिला को एक साल जेल की सज़ा सुनाई। केस की सुनवाई के दौरान, कोर्ट को बताया गया कि महिला लगभग 22 बार जुंगकुक के घर गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फ़ैसले के ख़िलाफ़ महिला की अपील खारिज हो जाती है, तो उसे साउथ कोरिया से डिपोर्ट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *