ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रिल बीटअप ने सबसे तेज़ आवाज़ वाले इंसान का टाइटल अपने नाम कर लिया है। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इनको बीटअप को दुनिया का सबसे तेज़ आवाज़ वाला इंसान बताया है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जोसेफ मैकग्रिल बीटअप अपने गले से 122.4 डेसिबल की आवाज़ निकाल सकते हैं, जो जेट प्लेन के उड़ान भरने या एम्बुलेंस के सायरन जितनी तेज़ है। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 58 साल के जोसेफ मैकग्रिल बीटअप को दुनिया का सबसे तेज़ आवाज़ वाला इंसान बताया है।
एक रेडियो स्टूडियो में 58 साल के जोसेफ ने कैनबरा के पूरी तैयारी के साथ चिल्लाने का प्रयास किया। जब वह अपनी पूरी ताकत से नाओ शब्द चिल्लाए, तो उनकी आवाज की तीव्रता 122.4 डेसिबल मापी गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे किसी भी पुरुष द्वारा निकाली गई अब तक की सबसे तेज आवाज के रूप में मान्यता दी है।
रिकॉर्ड के बारे में जोसेफ मैकग्रिल ने बताया कि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्हें कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली है। इंटरव्यू के दौरान वह कहते हैं कि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे कोई इंसान ऐसा रिकॉर्ड बनाने की प्रैक्टिस कर सके, ऐसा रिकॉर्ड तभी बन सकता है जब इंसान की आवाज़ नैचुरली तेज़ हो।
गौरतलब है कि यह रिकॉर्ड पहले नॉर्दर्न आयरलैंड की स्कूल टीचर एनालिसा फ्लैनगन ने 1994 में बनाया था, जिन्होंने 121.7 डेसिबल की आवाज़ निकाली थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह आवाज पास से उड़ान भरते जेट विमान, एक चैनसॉ पेड़ काटने वाली आरी या बिल्कुल करीब से बजते एम्बुलेंस के सायरन जितनी तेज थी।