0 वेनेज़ुएला में दो भूकंपों के बाद 30 आफ्टरशॉक आने की बात कही गई है। 0 इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड इस आपदा के लिए 20 करोड़ डॉलर का फ़ंड बनाया गया है। 0 इस भूकंप को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लगी पाबंदी हटी दी गई है। 0 देश की यूनिवर्सिटी सहित सेलिब्रिटी भी गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं।
वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है, जबकि 1,500 से ज़्यादा लोग घायल हैं। सैकड़ों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति ने भूकंप से हुई मौतों और घायलों की पुष्टि की है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड इस आपदा के लिए 20 करोड़ डॉलर का फ़ंड बनाया गया है।
अंतर्राष्ट्री मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वेनेज़ुएला के अन्य प्रभावित हिस्सों में नुक़सान की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ़ नहीं हो सकी है। बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से हालात और अधिक मुश्किल हो गए हैं।
यहाँ पीड़ित सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं, इस भयंकर भूकंप का असर काराकस एयरपोर्ट पर भी पड़ा, जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए। वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति ने भूकंप से प्रभावित तटीय इलाकों का दौरा किया। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, 30,000 लोग लापता हैं, राजधानी काराकस में कई इमारतें गिर गई हैं, और प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चल रहा है।
ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंपों के बाद 30 आफ़्टर शॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके भी महसूस किए गए। सरकारी टीवी चैनल ‘वेनेज़ोलना डी टेलीविज़न’ पर भी दो भूकंपों के बाद 30 आफ्टरशॉक आने की बात कही गई है। खबर के मुताबिक़, वेनेज़ुएला में आई इस आपदा के लिए, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और घरों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ़) से 20 करोड़ डॉलर का फ़ंड बनाया गया है।
ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि वेनेज़ुएला में इस भूकंप को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लगी पाबंदी हटी दी गई है। देश में लोग सोशल मीडिया की ओर शिफ़्ट कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यहां देश की यूनिवर्सिटी सहित सेलिब्रिटी भी गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत से ही इस लैटिन अमरीकी देश में हालत अष्टिर बने हुए हैं। साल की शुरुआत में ही अमरीका ने वामपंथी नेता निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया था और उन पर मुक़दमा चलाने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ला जाया गया। इस घटना के बाद से वेनेज़ुएला का कामकाज रोड्रिगेज़ कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर मादुरो की सहयोगी और पूर्व उप राष्ट्रपति डेल्सी की देखरेख में चल रहा है।