चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी फ्लाइट का सफल संचालन किया गया। जेवर एयरपोर्ट तक की इस पहली उड़ान में 182 यात्रियों ने सफर किया।
नोएडा से लखनऊ और लखनऊ से नोएडा के बीच विशेष फ्लाइट्स पर एयरपोर्ट प्रबंधन के का कहना है कि यह नई सेवा व्यापार, उद्योग, शिक्षा और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी।
दो बड़े शहरों के मध्य शुरू होने वाली इस उड़ान के मौके पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन और केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। वहीं पहली उड़ान में 182 यात्रियों में अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल रहीं।
इंडिगो एयर लाइन की पहली उड़ान संख्या 6E 2278 से कुल 182 यात्रियों ने लखनऊ से नोएडा के लिए यात्रा की। एक ओर जहाँ अभिनेत्री गुल पनाग भी इसी उड़ान की साक्षी बनीं वहीँ एक निजी समूह के करीब 80 कर्मचारियों ने भी इस नई सेवा का लाभ उठाया।
इस उड़ान के साथ ही उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों लखनऊ और नोएडा के बीच हवाई संपर्क शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पहली उड़ान के शुभारंभ पर एयरपोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। इस अवसर पर एयरलाइन व एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग के जश्न ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना दिया।
गौरतलब है कि आज उद्घाटन के तहत विशेष उड़ानों का संचालन किया गया है, जबकि इस रूट पर नियमित उड़ान सेवाएं पहली जुलाई 2026 से शुरू की जाएंगी। आज यानी 15 जून को विशेष परिचालन के तहत अतिरिक्त उड़ानों का संचालन किया गया।
लखनऊ नोएडा फ्लाइट पर यात्रियों के भी शुभकामना सन्देश आ रहे हैं और इस पर उन्होंने ख़ुशी व्यक्त की है। खासकर पहली उड़न से यात्रा करने वालों ने खास जोश और ख़ुशी का की बात कही। अधिकतर लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताया।