टूरिज्म की नई संभावनाएं तलाशता उत्तराखंड

देशभर के एडवेंचर टूरिज्म विशेषज्ञों के बड़े सम्मलेन का आयोजन दिसंबर में कुमाऊं में होगा। इस सम्मेलन में इनबाउंड टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, माउंटेनियरिंग और आउटडोर गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञ, ऑपरेटर्स और उद्योग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड में टूरिज्म की नई संभावनाएं तलाशने के साथ इन्हें बाजार से जोड़ने पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की नई संभावनाओं की पहचान करना ही इस आयोजन का उद्देश्य। यहाँ आयोजित सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

शेड्यूल के अनुसार गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में अलग-अलग टूर आयोजित किए जाएंगे, जिससे विशेषज्ञ यहां मौजूद प्राकृतिक संसाधनों को भली भांति समझ ने बाद एडवेंचर गतिविधियों और नए पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल कर सकें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल का कहना है कि एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ATOAI) के सदस्य दिसंबर में बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचेंगे।

वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म की दुनिया में उत्तराखंड पर्यटन विभाग की पहचान को मज़बूत करने के लिए अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को इस उद्देश्य के लिए चुना गया है। इसके तहत टौंस नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स आयोजन की योजना बनाई जा रही है।

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी है कि विभाग द्वारा अगले बड़े आयोजन के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसमें विदेशों से आए विशेषज्ञों की टीम भी शामिल है। विशेषज्ञों ने यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी टौंस की रेकी की है और शुरुआती रिपोर्ट में इसे विश्वस्तरीय एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त पाया गया है।

आगे उन्होंने बताया कि विभाग टौंस नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एडवेंचर इवेंट आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें राफ्टिंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

गौरतलब है कि टौंस उत्तराखंड की सबसे वाइल्ड और चुनौतीपूर्ण हिमालयी नदियों में से एक है। यहाँ हुए अभी तक के सर्वे में एक्सपर्ट इस बात पर एकमत हैं कि इस नदी का प्रवाह अन्य नदियों की तुलना में कहीं अधिक तीव्र है और यहां बनने वाले रैपिड्स ग्रेड-4 और ग्रेड-5 से भी ऊपर के हैं। नदी की रफ्तार को तकनीकी चुनौती एडवेंचर खिलाड़ियों के लिए रोलर-कोस्टर जैसा एडवेंचर प्रदान कराने के लिए परफेक्ट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *