‘ककरोच जनता पार्टी’ के बाद एक और मूवमेंट ‘खरगोश जनता पार्टी’

चीफ जस्टिस सूर्यकांत के एक विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए सटायरिकल पॉलिटिकल मूवमेंट ‘ककरोच जनता पार्टी’ के बाद, अब देश में एक और मूवमेंट ‘खरगोश जनता पार्टी’ सामने आया है।

यह नया सटायरिकल पॉलिटिकल मूवमेंट ‘खरगोश जनता पार्टी’ इंडियन यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव ने लॉन्च किया है। उन्होंने 10 जून को अपने नए सटायरिकल पॉलिटिकल मूवमेंट के लॉन्च की घोषणा की।

एलविश यादव ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर अपने नए सटायरिकल पॉलिटिकल मूवमेंट ‘खरगोश जनता पार्टी’ का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में यूट्यूबर की तस्वीर और उसके चारों ओर कुछ खरगोश और गाजर दिख रहे हैं।

यूट्यूबर द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर पार्टी का दिलचस्प स्लोगन भी लिखा है: ‘स्मार्ट दिमाग, लंबे कान, सबका विकास, गाजर के साथ!’ पोस्टर शेयर करते हुए एल्विश यादव ने कैप्शन में लिखा कि सभी भाई जंतर-मंतर पहुंचें, सबको एक फ्री गाजर मिलेगी।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूज़र्स इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। बताते चलें कि देश में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के एक विवादित बयान के बाद, 30 साल के भारतीय नागरिक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सटायरिकल तरीके से ‘ककरोच जनता पार्टी’ नाम से एक कैंपेन शुरू किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ‘भारतीय जनता पार्टी’ पर सटायर बताया जा रहा है।

कुछ ही दिनों में पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 3 मिलियन पार कर गए, जबकि 350,000 से ज़्यादा लोग कम्युनिटी के ऑनलाइन मेंबर बन गए हैं।

मीडिया के अनुसार, इस आंदोलन में कई विपक्षी नेता भी शामिल हो गए हैं, जिसमें Gen Z का दबदबा है। पार्टी का मैनिफेस्टो युवाओं की बेरोज़गारी, मीडिया पर दबाव और राजनीतिक सिस्टम पर खुला व्यंग्य और आलोचना है।

वहीँ एल्विश की इस सोशल मीडिया पार्टी का ऑफिशियल पेज तो उन्होंने बना दिया है। उनके इस पेज पर एक दिन में काफी फॉलोअर्स भी हो गए हैं। इसके पेज पर बायो में ‘नेशनलिस्ट जेन जी’ भी लिखा हुआ है। इसके फाउंडर का नाम एल्विश लिखा गया है और इस पर कई सारे ट्वीट भी हो गए हैं। एल्विश के फैंस उन्हें और उनकी ‘खरगोश जनता पार्टी’ को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं। मगर इसकी लोकप्रियता कॉकरोच जनता पार्टी के आगे फीकी नज़र आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *