मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का बदला टाइटल

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नया नाम ‘गजब रात’ है। इसे साथ ही फिल्म निर्माताओं ने इस सस्पेंस थ्रिलर का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। अपने नए शीर्षक के साथ अब फिल्म ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

फिल्म के इस शीर्षक को लेकर चलते विवाद के कारण इसके नाम में बदलाव किया गया है। मूल नाम पर आलोचकों ने आशंका जताई थी कि इससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

बहरहाल फिल्म के शीर्षक में बदलाव कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि निर्माताओं ने आपत्तियों को देखते हुए शीर्षक बदलने का फैसला किया है। शिकायत का समाधान होने के बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है।

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे लगभग एक दशक बाद दोबारा काम कर रहे हैं। एक ही रात में घटित फिल्म ‘गजब रात’ एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपने लाभ और अपने विश्वास के के बीच सही काम करने को लेकर फंसा है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक फैसला घटनाओं की एक श्रृंखला को जन्म दे सकता है और नतीजे में किरदारों को कठिन विकल्पों और उनके नतीजों से दो चार होना पड़ता है।

नीरज पांडे की फ्राइडे फिल्म वर्क्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में मनोज के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता और कीकू शारदा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में फिल्म फिल्म टाइटल ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज रोकने की मांग की गई थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का कहना था कि इससे भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है। फेडरेशन ने फिल्म निर्माताओं से शीर्षक वापस लेने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *