मंगलवार से लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में लाइट एंड साउंड शो का शुभारम्भ किया गया है। यहाँ संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके मूल्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण के विचारों से जोड़ना है।
मीडिया रिपोर्ट्स में एलडीए उपाध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़, इस शो का ट्रायल 25 अप्रैल से ही चल रहा था। अब सीए नियमित कर दिया गया है। यहाँ आने वाले पर्यटक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से इस शो को देख सकेंगे।
इस शो के माध्यम से बाबा साहब के बचपन से लेकर संविधान निर्माण तक के सफर को लाइट एंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण को करीब से समझा जा सकेगा।
लाइट एंड साउंड शो तहत बाबा साहब के जीवन पर आधारित 30 मिनट की फिल्म के साथ देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए 6 प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक प्रोजेक्टर 30,000 ल्यूमेन्स क्षमता का हैं। इससे दर्शकों को उच्च गुणवत्ता के दृश्य देखने को मिलेंगे।
बाबा साहब की जीवन यात्रा पर बानी इस शार्ट फिल्म में वाइस ओवर दिया है आर्टिस्ट हरीष भिमानी ने। याद दिला दें यह वही आवाज़ है जिसे श्रोताओं ने लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल महाभारत में सुना था। स्मारक समिति की ओर से अम्बेडकर स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के लिए तकनीक पर आधारित इस शो में 18.40 करोड़ रुपये की लागत आई है।