दुनिया भर की तमाम दिग्गज हस्तियां 78वें मेट गाला में जमा हैं। यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 4 मई कोमेट गाला 2026 का आयोजन हुआ। इसे फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है।
इस दौरान कैटी पेरी और टेयाना टेलर से सहित बियान्से, मैडोना, किम कार्दशियन, निकोल किडमैन, केंडल जेनर और सबरीना कारपेंटर जैसे कई सेलेब्स का यहाँ जमावड़ा दिखा। कैटी पेरी यहाँ एस्ट्रोनॉट लुक में पहुंचीं, डोएची और हैदी क्लैम जैसे सितारों के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
मेट गाला 2026 की रेड कार्पेट पर सबसे ज़्यादा ध्यान खेंचने वालों में अमरीकी गायिका कैटी पेरी मे बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया। सफेद रंग के आउटफिट में कैटी पेरी ने चेहरे पर एक अजीब तरह का मास्क लगाया हुआ था, जो एस्ट्रोनॉट जैसा लुक दे रहा था।
वहीँ अमरीकी सिंगर-एक्ट्रेस मैडोना का लुक भी आकर्षित करने वाला रहा। उन्होंने लंबी काली सेमी-शीर आउटफिट के साथ ग्रे कलर रंग का एक बड़ा पारदर्शी घूंघट पहना। यह उनके चारों ओर फैला हुआ था। इसके साथ उन्होंने एक काली टॉप हैट पहनी जो एक ऊंचे, विस्तृत मूर्तिकलानुमा हेडपीस का आधार है।
इवेंट में एक्ट्रेस टेयाना टेलर ने खास सिल्वर फ्रिंज गाउन पहना था। फर्श तक फैले इस गाउन में चमकदार मेटैलिक सिल्वर फ्रिंज ने इसे और बी दिलकश बना दिया था। इस लुक की खासियत एकइं टीग्रेटेड फ्रिंज हुड है, जो उनके बालों को कवर करते हुए उनके चेहरे पर आ रहा था।
रैपर-सिंगर डोएची के आउटफिट की बात करें तो वह एक बरगंडी रंग के कस्टम आउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। यह एक बेहद पतला, बहने वाला बरगंडी रैप ड्रेस था। एक कट-आउट बॉडीस और एक बोल्ड लेग स्प्लिट वाले इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक बड़ा, मैचिंग बरगंडी टर्बन या हेड रैप पहना था। डोएची ने रेड कार्पेट पर नंगे पैर चलना उन्हे और भी आकर्षक बना गया।
अमरीकी सिंगर-एक्ट्रेस सबरीना कारपेंटर ने क्रिश्चियन डायोर का जो कस्टम गाउन पहना था वह 1954 की फिल्म ‘सबरीना’ को एक ट्रिब्यूट था। पूरा गाउन चमकदार राइनस्टोन्स से जड़ा हुआ था। उन्होंने एक हीरे जड़ा हुआ हेडपीस पहना था, जिस पर ‘सबरीना’ लिखा हुआ एक पत्थर था। हाई-नेक हॉल्टर ड्रेस को मूल फिल्म की स्ट्रिप्स से तैयार किया गया था। स्ट्रिप्स में हेपबर्न, हम्फ्री बोगार्ट और विलियम होल्डन की असली तस्वीरें थीं।