दुनिया भर के वैज्ञानिक इस सदी में घटने वाली एक बड़ी खगोलीय घटना का इन्तिज़ार कर रहे हैं। यह है सबसे लंबा सूर्यग्रहण। अंतरिक्ष में होने वाले इस दुर्लभ नजारे को 2 अगस्त 2027 को यूरोप सहित उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
हालांकि, इस घटना के होने में अभी एक वर्ष से ज्यादा का समय है, लेकिन इसके महत्व से भी इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल इस असाधारण घटना की सबसे खास बात इसकी बहुत लंबी अवधि है।
सामान्य तौर पर ओने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण तीन मिनट का औसत समय लेते हैं, वहीं यह ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक़, यह 1991 से लेकर 2114 के बीच में पड़ने वाले पूर्ण सूर्यग्रहणों में सबसे लंबा ग्रहण होगा। यही कारण है कि इसे इस सदी की एक महत्वपूर्ण खगोलीय माना जा रहा है।
इस ग्रहण के हवाले से नासा द्वारा साझा जानकारी में कहा गया है कि, 2 अगस्त 2027 को होने वाला सूर्यग्रहण मोरक्को और दक्षिणी स्पेन में शुरू होगा। यह अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब से होते हुए आगे बढ़ेगा। अंत में यह यमन और सोमालिया के तट पर समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान इसकी सबसे लंबी अवधि मिस्र के लक्सर और असवान में देखी जाएगी।