एक्सप्रेशन के साथ रिहाना ने सीखा भरतनाट्यम

ग्लोबल आइकन रिहाना इन दिनों भारत में हैं। हालाँकि चर्चा का विषय उनकी मौजूदगी के अलावा कुछ और भी है। एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रिहाना भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं।

इस बीच रिहाना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक इन्फ्लुएंसर द्वारा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शेयर की गई एक रील में रिहाना को भरतनाट्यम सीखते देखा जा सकता है। वीडियो में रिहाना काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वह बड़ी मेहनत और ध्यान से बताये गए स्टेप्स फॉलो करती नज़र आती हैं।

आपको बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में मुंबई आई थीं। अपनी पिछली विज़िट में उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया था।

इस वीडियो क्लिप में कंटेंट क्रिएटर रिहाना को कुछ मुद्राएं सिखाती हैं और साथ ही बताते हैं कि भरतनाट्यम में आंखों के जरिए एक्सप्रेशन कैसे दिखाए जाते हैं। इस क्लिप में उनसे कई और सवाल के साथ देखा जा सकता है। इन क्लिप पर रिएक्शन के रूप में काफी कमेंट आ रहे हैं।

बताते चलें कि प्रसिद्ध अमरीकी सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना अप्रैल 2026 में मुंबई की यात्रा पर हैं। वे मुख्य रूप से अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी (Fenty Beauty) के एक विशेष कार्यक्रम और मुंबई में उसके लॉन्च के सिलसिले में आई हैं। इस दौरान वे मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में आयोजित एक समारोह में भी शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *