सिनेमाकॉन 2026 में ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की खास झलक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया

दर्शकों को इन दिनों मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के पहले ट्रेलर की खास झलक देखने को मिली। इसे सिनेमाकॉन में चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया गया। स्टीव रॉजर्स की वापसी और थॉर के साथ उनके टकराव के संकेत देती इस फिल्म के दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने का समाचार है।

इस फिल्म का बजट 8500 करोड़ बताया जा रहा है। एवेंजर्स डूम्सडे’ में एवेंजर्स को अब तक के अपने सबसे खबरतान दुश्मन का सामना करते देखा जा सकता है। इस झलक को देखने के बाद फैंस बेहद खुश नज़र आए। ट्रेलर में स्टीव रोजर्स की वापसी के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर के भी दर्शन हुए।

सिनेमा की ख़बरों के मुताबिक़, फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर की खास झलक को लास वेगास में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (आरडीजे) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वे आयरन मैन नहीं, बल्कि खलनायक डॉक्टर डूम की भूमिका निभा रहे हैं।

इस दौरान ट्रेलर में डॉक्टर डूम के आने का पहला लुक दिखाया गया है। साथ ही पुराने एवेंजर्स के कई सुपरहीरो को भी देखा गया। ट्रेलर में पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), क्रिस हेम्सवर्थ (थोर), फ्लोरेंस पुघ (येलेना), चैनिंग टैटम (गैम्बिट), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स) और कई किरदारों की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

ट्रेलर के एक रोमांचक सीन में थॉर, डॉक्टर डूम से लड़ने की कोशिश करता है। इस बीच डूम उसे बहुत आसानी से रोक देता है। फिर अचानक क्रिस इवांस बने कैप्टन अमेरिका की आवाज आती है- ‘अरे दोस्त’ और वे थॉर का हथियार म्योल्निर छीन लेता है, जिससे थॉर हैरान रह जाता है।

ट्रेलर में कई सुपरहीरोज के एक साथ नज़र आने से दर्शकों की ख़ुशी लाज़िमी है। इस फिल्म का निर्देशन जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। यह फिल्म रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित है और इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन की भूमिका में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *