वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहसिना किदवई का निधन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का आज सुबह निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी सँभालने वाली मोहसिना क़िदवई लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी थीं। उनका राजनीतिक जीवन कई दशकों तक फैला रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम 5 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पंज पीरान कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंच रहे हैं। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम करीब 5 बजे निज़ामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

ख़बरों के मुताबिक़, नोएडा में देर रात करीब 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में करीबी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँच रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर चौके बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश के एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार में पहली जनवरी 1932 में मोहसिना किदवई का जन्म हुआ था। बाराबंकी में जन्मी मोहसिना किदवई ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन की ओर रुख किया और जल्द ही राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वे शुरू से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रहीं और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में वह केंद्रीय मंत्री रहीं और इस बीच उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

मोहसिना किदवई लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वह हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं।

भारतीय राजनीति मोहसिना किदवई एक मजबूत और सम्मानित हस्ती रही हैं। देश की सेवा करते हुए उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *