आठ एकड़ में बना ‘तुम्बाड 2’ का सेट एक शहर जैसा नज़र आ रहा है

यह सच है कि फैंस ‘तुम्बाड 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शुरुआती शूटिंग के लिए 7-8 एकड़ का एक बहुत बड़ा सेट तैयार किया गया है। मुंबई में बने इस सेट के बारे में खबर है कि यह सेट बिल्कुल एक शहर जैसा नज़र आता है।

फिल्म की शुरुआती शूटिंग के मुंबई में बने 7-8 एकड़ के बहुत बड़ा सेट की ख़बरें भी ज़ोरदार वायरल हो रही हैं। बताय जा रहा है कि इस सेट को देखकर बिलकुल एक शहर जैसा आभास होता है। इस तयारी से साफ पता चलता है कि सोहम शाह फिल्म्स दर्शकों के लिए इस बार पहले से भी कहीं ज्यादा गहरा और जादुई अनुभव तैयार कर रहे हैं।

सोहम शाह ने ‘तुम्बाड’ के साथ सिनेमा की एक शानदार मिसाल पेश की थी। इस फिल्म से अब सोहम शाह के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी जुड़ गए हैं। शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, तो आने वाले समय में और भी धमाकेदार अपडेट्स का इंतज़ार रहेगा। इस खबर के आने के बाद लोगों की उत्सुकता और भी ज़्यादा बढ़ गई है।

‘तुम्बाड’ फिल्म पहले ही अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। इसे हिंदी की सबसे अच्छी फैंटेसी फोकलोर फिल्मों में से एक माना जाता है। याद दिला दें कि 2024 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज इंडियन फिल्म बनी।

‘तुम्बाड’ की इस लोकप्रियता के बाद से ही लोग ‘तुम्बाड 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोहम शाह के ऐलान ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी। इस बीच वह वक़्त आ गया है जब फिल्म का मुहूर्त शॉट हो चुका है और शूटिंग शुरू हो गई है।

फिल्म के मुहूर्त शॉट पर बोनी कपूर और प्रोड्यूसर डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा भी मौजूद रहे। इससे फिल्म की पहली झलक देखने की बेताबी और बढ़ गई है। ‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं और इसकी कमान एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत खुद ही संभाली है। इस टीम में पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा भी जुड़े हैं। याद दिला दें कि वह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *