मोजतबा खामेनेई अमरीका और इज़राइल के हमले में कैसे बचे? लीक हुए ऑडियो से पता चला

28 फरवरी को यूएस और इज़राइल द्वारा ईरान के लीडरशिप कंपाउंड पर किए गए हमले के बारे में कुछ नई जानकारी सामने आई है। ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को मिले एक लीक ऑडियो से पता चला है कि मिसाइल हमले से कुछ देर पहले मोजतबा खामेनेई किसी काम के लिए कंपाउंड से बाहर निकले थे।

मोजतबा खामेनेई अमरीका और इज़राइल के हमले में कैसे बचे? लीक हुए ऑडियो से पता चला

रिपोर्ट में कहा गया है कि अयातुल्ला खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों और ईरानी लीडरशिप को एक ही समय पर निशाना बनाने की कोशिश में, लीडरशिप कंपाउंड को ईरान में लोकल टाइम सुबह 9:32 बजे निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस में प्रोटोकॉल हेड मज़ाहिर हुसैनी की थी, जो 12 मार्च को तेहरान में एक मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। अभी नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं, इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

लीक हुए ऑडियो का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हमले के दौरान, मुजतबा खामेनेई सुरक्षित रहे, उनके पैर में सिर्फ़ मामूली चोट आई, जबकि उनकी पत्नी ज़हरा हद्दाद अदेल और बेटा शहीद हो गए। होसैनी की मानें तो मोजतबा खामेनेई को केवल पैर में मामूली चोट लगी है। उनकी दी जानकारी में कहा गया है कि अल्लाह का शुक्र है कि उन पर बस थोड़ी धूल और मलबा गिरा, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।

होसैनी के मुताबिक, ये हमले ऑफिस कॉम्प्लेक्स के अंदर कई जगहों पर एक साथ किए गए थे और ऐसा लग रहा था कि इनका मकसद पूरे खामेनेई परिवार को खत्म करना था। उन्होंने कहा, ‘इन शैतानों ने ऑफ़िस कॉम्प्लेक्स के अंदर हमले के लिए कई जगहों को चुना था- उनमें से एक जगह सुप्रीम लीडर की थी। उन्होंने उस जगह पर तीन मिसाइलें दागीं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस ने एक साथ ऑफिस कॉम्प्लेक्स के कई हिस्सों को निशाना बनाया, जिसमें अयातुल्ला खामेनेई के परिवार के कई सदस्यों के घर भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *