मिडिल ईस्ट तनाव के हालात में भारतीयों को एफआरआरओ से संपर्क की सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व के हालत को देखते हुए रविवार को विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा में रुकावट से प्रभावित लोगों से वीजा एक्सटेंशन या रेगुलराइजेशन के लिए नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

मिडिल ईस्ट तनाव के हालात में भारतीयों को एफआरआरओ से संपर्क की सलाह

जारी एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें वेस्ट एशिया इलाके में चल रही घटनाओं की वजह से अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं और जिन्हें अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को रेगुलर करने में मदद चाहिए, उनसे अनुरोध है कि वे सबसे पास के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करें। संबंधित एफआरआरओ जरूरी औपचारिकताओं में मदद करेगा।’

इमरजेंसी सहायता के लिए दूतावास ने 24/7 हेल्पलाइन जारी की है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक ​​हो सके घर के अंदर रहें और गैर-जरूरी मूवमेंट से बचें।

भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में कॉन्सुलेट जनरल सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेंगे। किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए, यूएई में भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, टोल फ्री नंबर 800-46342 और व्हाट्सएप नंबर +971543090571.’

भारतीय दूतावास ने कतर के लिए कहा कि हमारी एम्बेसी पहले की तरह काम कर रही है। एम्बेसी का 24×7 हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 है और किसी भी सवाल के लिए ईमेल: CONS.atDiretMeA.gov.in है।

सीरिया में भारतीय दूतावास ने लिखा कि किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए, सीरिया में भारतीय नागरिक इस नंबर +963-993385973 पर संपर्क कर सकते हैं।

इराक में भारतीय दूतावास ने लिखा कि बगदाद में भारतीय दूतावास और एरबिल में भारत का कॉन्सुलेट जनरल सामान्य तरीके से काम कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेगा। किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए बगदाद में भारतीय नागरिक इन नंबरों, +964 771 651 1185 (इंग्लिश और हिंदी) और +964 770444 4899 (अरबी), पर संपर्क कर सकते हैं।

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर साझा किया गया है। रियाद में भारतीय एम्बेसी के इमरजेंसी संपर्क 24×7 हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, 00-966-542126748 (सिर्फ व्हाट्सएप), 800 247 1234 (टोल-फ्री) और ईमेल: cons.riyadh@mea.gov.in और cw.riyadh@mea.gov.in पर संपर्क करने के लिए कहा है।

फिलिस्तीन में भारतीय दूतावास ने कहा कि इमरजेंसी में, कृपया हमसे +970592916418 या repofficattheratemeada.gov.in पर संपर्क करें। हम आगे किसी भी मार्गदर्शन के लिए आपकी मदद के लिए तैयार हैं।

अबू धाबी के लिए भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी में लिखा, ‘इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, यूनाइटेड अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें, पूरा ध्यान रखें, सतर्क रहें और यूएई अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी किए जाने वाले सुरक्षा गाइडलाइंस और एडवाइजरी का पालन करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *