विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब लगातार दूसरी बार भारत के नाम

रविवार को बैंकॉक में खेले गए गए विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए ने बांग्लादेश ए को हराकर टाइटल जीत लिया। इस मुक़ाबले में इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से हराया। टीम इंडिया ने राधा यादव की कप्तानी में 135 रन के टारगेट को आसानी से डिफेंड करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब लगातार दूसरी बार भारत के नाम

इंडिया ए की ओर से शुरुआत में हसबनीस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। राधा यादव ने भी 30 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन जोड़े। इनकी बदौलत इंडिया ए 20 ओवर में 134 रन बनानें में सफल रही।

बांग्लादेश की पूरी टीम 88 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेशी खिलाड़ी 135 रनो का पीछा करते हुए शुरू में ही विकेट गवांने लगे। ये सभी रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाती रही। बांग्लादेश की चार बल्लेबाज दोहरे अंक तक जबकि सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट के अंदर ही आउट हो गईं।

बांग्लादेश की तरफ से फहिमा खातून ने चार विकेट लिए, जबकि फरजाना इस्मिन और फातिमा जहान सोनिया ने एक-एक विकेट लिया। प्रेमा रावत ने इंडिया के लिए तीन विकेट लिए, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने दो-दो विकेट लिए।

श्रीलंका ए को सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में इंडिया ए का खेल निराशाजनक रहा था। भारतीय खिलाड़ियों को यूनाइटेड अरब अमीरात से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने अगले मैचों में चार टीमों को हराकर जीत की लय हासिल की। ​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *