अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का यूएसए पर जीत के साथ विजयी आगाज़

भारत ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच जीत दर्ज की। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में यूएसए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का यूएसए पर जीत के साथ विजयी आगाज़

यूएसए की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 35.2 ओवरों में 107 रन परआल आउट हो गई। यूएसए की टीम ने महज एक रन पर अमरिंदर गिल (1) का विकेट खो दिया था। दूसरे विकेट के लिए साहिल गर्ग ने उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ 28 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

साहिल 16 रन बनाकर आउट हुए और कुछ देर बाद अर्जुन महेश ने भी इतने ही रन बनाकर पवेलियन का रुख किया। यूएसए की टीम 39 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। अब नितीश सुदिनी ने अदनित झांब के साथ छठे के लिए 30 रन जोड़कर यूएसए को 69 रन तक पहुंचाया। मगर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। यूएसए की तरफ से नितीश सुदिनी ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाए, जबकि अदनित ने 18 रन टीम के खाते में जोड़े।

भारत की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए हेनिल पटेल ने 7 ओवरों में 16 रन देकर 5 विकेट लिये, जबकि आर अंबरीश, खिलन पटेल, वैभव सूर्यवंशी और दीपेश देवेंद्रन ने 1-1 विकेट लिया।

यूएसए की बालेबाज़ी के जवाब में भारत की पारी बारिश से प्रभावित हुई। को 12 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में बड़ा झटका लगा। सूर्यवंशी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम 4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 21 रन बना चुकी थी। इसी बीच बारिश ने खेल रोक दिया।

जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ, तो टीम इंडिया को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रन का लक्ष्य मिला। मुकाबला फिर से शुरू हुआ और भारत ने पांचवें ओवर की छठी गेंद पर वेदांत त्रिवेदी (2) का विकेट गंवा दिया। दो गेंदों के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे भी अपना विकेट दे बैठे। म्हात्रे 19 गेंदों में 4 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम 5.2 ओवरों में 25 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से अभिज्ञान कुंडू ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। विहान ने टीम के खाते में 18 रन जोड़े।

यहां से अभिज्ञान कुंडू ने कनिष्क चौहान के साथ टीम को 17.2 ओवरों में जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 रन की अटूट साझेदारी हुई। अभिज्ञान 41 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जबकि कनिष्क ने 10 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट लिये जबकि ऋषभ सिंपी और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *