Skip to content
Thursday, May 14, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • नॉमिनेशन सिस्टम में बदलाव के बाद अब कैसे चुनें प्राइमरी और सक्सेसिव नॉमिनी
  • Marquee
  • Scrolling Box

नॉमिनेशन सिस्टम में बदलाव के बाद अब कैसे चुनें प्राइमरी और सक्सेसिव नॉमिनी

AuthorNovember 17, 202501 mins

पहली नवंबर 2025 से सरकार द्वारा बैंक खातों में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा लागू कर दी गई है। अब ग्राहक प्राइमरी और सक्सेसिव नॉमिनी तय कर सकेंगे। जिससे मृत्यु के बाद पैसा सही हक़दार तक जल्दी पहुंचेगा। आरबीआई ने यह भी तय किया है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के 15 दिनों के भीतर बैंक को दावा निपटाना होगा। इससे परिवार को कोर्ट या कानूनी प्रक्रिया के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

नॉमिनेशन सिस्टम में बदलाव के बाद अब कैसे चुनें प्राइमरी और सक्सेसिव नॉमिनी

इस नियम के तहत चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा का विकल्प अब सेविंग्स और एफडी दोनों में मिलेंगे, जबकि लॉकर में केवल सक्सेसिव नॉमिनेशन मान्य होगा।

सरकार द्वारा पहली नवंबर, 2025 से नए बैंकिंग नॉमिनेशन नियम लागू किए जाने का मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद परिवार को पैसा मिलने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाना है। इस सुविधा से कई विवादों से बचा जा सकेगा।

नए नियमों के अनुसार, अब चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा है। हर खाते में अब ग्राहक प्राइमरी और सक्सेसिव नॉमिनी जोड़ सकेंगे। इससे यह तय होगा कि उसके निधन के बाद बैंक सबसे पहले पैसा किसे देगा और अगर वह व्यक्ति न रहे, तो अगला कौन होगा। इसके अलावा अब सेविंग्स और फिक्स्ड डिपॉजिट खातों में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा होगी।

प्राइमरी नॉमिनी किसे बनाएं
जिसे बैंक सबसे पहले भुगतान करता है, वह प्राइमरी नॉमिनी होता है। सक्सेसिव नॉमिनी तभी प्रभावी होता है, जब पहला नॉमिनी जीवित न हो। इस तरह ग्राहक अब चार नॉमिनी के नाम जोड़ सकता है। आरबीआई ने यह भी तय किया है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के 15 दिनों के भीतर बैंक को दावा निपटाना होगा। इससे परिवार को कोर्ट या कानूनी प्रक्रिया के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

ऐसे में ज़रूरी है कि नामिनी तय करते समय आप अपने जीवनसाथी या मुख्य आश्रित को प्राइमरी नॉमिनी बनाएं और बच्चों या अन्य रिश्तेदारों को सक्सेसिव नॉमिनी के रूप में रखें। इसके साथ ही हर बड़े बदलाव (शादी, बच्चे का जन्म या किसी की मृत्यु) के बाद नॉमिनेशन अपडेट करें।

याद रखें कि चार नॉमिनी जोड़ने का उद्देश्य परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना है। अगर पहला नॉमिनी नहीं है, तो अगला तुरंत अधिकार पा लेगा। बैंक को पहले से पता रहेगा कि पैसा किस क्रम में देना है, जिससे विवाद कम होंगे।

बताते चलें कि लॉकर और सेफ कस्टडी सेवाओं में सिर्फ सक्सेसिव नॉमिनेशन की अनुमति है। यानी आप क्रम से नाम लिखेंगे, जैसे पहला नॉमिनी पत्नी, फिर बेटा, फिर बेटी। इनमें पहला जीवित व्यक्ति ही वैध नॉमिनी माना जाएगा और उसी को अधिकार मिलेगा।

Tagged: Account Holder Bank accounts Bank Nominee Rules Banking System fixed deposit accounts four nominees to bank accounts Nomination System in Bank Primary and Successor Nominees rbi

Post navigation

Previous: देश के उत्तरी हिस्सों में माइनस में पहुंचे पारे से पूर्व तक बढ़ी ठंड
Next: सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हवाई यात्रा के बढ़ते किरायों पर जारी किया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

प्राइम वीडियो पर ‘सिस्टम’ के ट्रेलर में नज़र आया ‘पावर बनाम जस्टिस’ का द्वन्द

May 13, 2026

कैलोरी से ज़रा समझौता दे सकता है बहुत बड़े लाभ

May 13, 2026

ईरान युद्ध पर 29 बिलियन डॉलर खर्च के बाद यूएस रक्षा सचिव ने मांगे 1.5 ट्रिलियन डॉलर

May 13, 2026

इस बार भी समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून

May 13, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top