साउथ के सुपरस्टार प्रभास फिल्म डायरेक्टर हनु राघवपुडी के साथ जिस फिल्म को लेकर आ रहे है उसके पोस्टर ने स्मार्टनेस के साथ एक पौराणिक कहानी का इशारा किया है।

प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रभास के जन्मदिन 22 अक्टूबर को की पूर्व संध्या पर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जिसमें देशभक्ति से भरपूर इस युद्ध ड्रामा के संकेत हैं।
सोशल मीडिया पर निर्माताओं द्वारा साझा किए इस मिस्टिरियस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः।” कर्ण, जो पांडवों की तरफ हैं, #प्रभासहनु टाइटल पोस्टर ने फैंस को बेचैन कर दिया है।
दरअसल महाभारत के एक महान किरदार कर्ण के जिक्र से फिल्म सब्जेक्ट पर इंटरनेट पर धमाका मच गया है। इससे पहले, माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक और एक टीजर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘एक आदमी जिसने युद्ध का अर्थ बदल दिया, उसे ????? प्रभास कहा जाता है। निर्माताओं ने पुष्टि की है कि आधिकारिक शीर्षक पोस्टर 23 अक्टूबर को साझा किया जाएगा।
प्रभास-हनु की यह फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित ऐतिहासिक कथाओं के साथ पौराणिक कथाओं का भी मिश्रण है, दिवाली के कॉन्सेप्ट पोस्टर में पहले ही महाभारत से प्रेरित विषयों का संकेत मिल चुका था, जिसमें संस्कृत पंक्ति “पद्मव्यूह विजयी पार्थः” (पद्मव्यूह पर विजय प्राप्त करने वाला पार्थ) अर्जुन की कथा से जुड़ाव का संकेत देती है।
सिनेमा रिपोर्ट्स की माने तो यहाँ प्रभास एक सैनिक की भूमिका में हैं, जो आजादी और सम्मान के लिए लड़ने वाली एक अकेली बटालियन का नेतृत्व कर रहा है।
मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और रविशंकर द्वारा निर्मित और टी-सिरीज की पेशकश है।
इमानवी इस्माइल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के तकनीकी दल में सुदीप चटर्जी (छायालेखन), विशाल चंद्रशेखर (संगीत), अनिल विलास जाधव (निर्माण डिजाइन) और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव (संपादन) शामिल हैं।
ख़बरों से अंदाज़ा होता है कि 400 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी यह फिल्म 2026 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।













