ब्रिटेन के साथ भारत 6G कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने की तैयारी में

भारत ने इंटरनेट के मामले में अब 6G की तरफ फोकस किया है। भारत अब ब्रिटेन के साथ मिलकर नया कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

ब्रिटेन के साथ भारत 6G कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने की तैयारी में

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूके इन इंडिया द्वारा जानकारी साझा करते हुए लिखा गया है, “यूके और भारत ने एक नया कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है, जो 6जी के भविष्य के निर्माण की दिशा में एक बड़ी छलांग है।”

इस पोस्ट में आगे यह भी लिखा है कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस में घोषित, 24 मिलियन पाउंड (करीब 255 करोड़ रुपए) की यह संयुक्त पहल नेटवर्क को तेज, स्मार्ट और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एआई का उपयोग करेगी।

साझा पोस्ट के मुताबिक़, यूके-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल और विजन 2035 के तहत कार्यान्वित, यह केंद्र डिजिटल पहुंच को अधिक समावेशी और विश्वसनीय बनाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा।

बताते चलें कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत का दौरा किया था। भारत और ब्रिटेन के बीच यह समझौता दूरसंचार की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों ने यह डील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *