777888999 से आने वाली फोन कॉल नहीं लाती मौत, ये है पूरा सच

777888999_callनई दिल्ली, 777888999 इन दिनों सोशल मीडिया पर ये नंबर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये नंबर एक खतरनाक वायरस बताकर वायरल किया जा रहा है, लेकिन इस नंबर की सच्चाई क्या है वो हम आपको बताते हैं.
WhatsApp हो या फिर फेसबुक सभी जगह इस नंबर को लेकर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. कोई इसे वायरस बताकर न उठाने की बात कह रहा है, तो कोई इस नंबर से कॉल रिसीव करने पर फोन में बलास्ट हो जाने की बात कह रहा है.
लेकिन हकीकत ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. न तो ये नंबर कोई वायरस है और न ही इस नंबर से कॉल आने पर आपके फोन में बलास्ट होगा. न ही ये नंबर किसी की जान से सकता है. 9 अंकों वाले इस नंबर को लेकर तरह तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को खौफजदा कर रहे हैं. 
दरअलस, पिछले कुछ दिनों में इस नंबर को लेकर सोशल मीडिया में बाढ़ सी आ गई है. लोग इस नंबर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि इस नंबर से कॉल आए तो मत उठाना. अगर फोन पिक किया तो आपके फोन का डाटा उड़ जाएगा.
जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस नंबर को लेकर ये मैसेज वायरल कर दिए हैं. जिनसे लोगों में इस नंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. बिना ये जाने कि ये नंबर किसका है, कहां का है. ये नंबर सही है या नहीं, बस लोग इसे वायरल कर रहे हैं.
सच बात तो ये है कि इस नंबर से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. बिना किसी बात की पुष्टि किए बस इस नंबर को वायरल कर दिया गया. जबकि इस नंबर से जुड़ी किसी भी तरह की कोई घटना अभी तक सामने नहीं आई है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *