सुपौल में बरामद हुई 720 बोतल नेपाली शराब

सुपौल 19 दिसंबर : बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने आज सुबह भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की।

एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच. के. गुप्ता ने के मुताबिक़ सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सीमा स्तम्भ संख्या 219/31 के रास्ते मोटरसाइकल से शराब की तस्करी करने वाला है। इसी आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या 219/31 के समीप घेराबंदी की गयी।

इस दौरान एक बाइक सवार नेपाल प्रभाग से आते हुए दिखाई दिया। व्यक्ति की बाइक पर बोरी बंधी थी और वह भारत मे नेपाल के रास्ते प्रवेश कर रहा था। जैसे ही उसने भारत मे प्रवेश किया नाका पार्टी उसे पकड़ने के लिए दौड़ी लेकिन वह अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

श्री गुप्ता ने जानकारी दे कि बोरियों को जब खोला गया तब उसमें 720 बोतल नेपाली शराब मिली। जब्त की गई शराब और बाइक उत्पाद विभाग सुपौल को सुपुर्द कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *