भारी हिमस्खलन से माणा कैंप के समीप दबे 57 मजदूर

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से यहाँ काम कर रहे मजदूरों के दबने की सूचना है। आईटीबीपी व सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है साथ ही एयर फोर्स से मदद मांगी गई है।

भारी हिमस्खलन से माणा कैंप के समीप दबे 57 मजदूर

शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान यहाँ निर्माण कामों में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। आईटीबीपी व सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

भारी बर्फबारी के चलते यहाँ राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। इस दौरान मिली ख़बरों में चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने माणा में होने वाले हिमस्खलन में मजदूरों के दबने की जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने जानकारी दी है कि रेस्क्यू में अब तक 10 मजदूरों को निकाल लिया गया है। इनमे से तीन लोगों को सेना अस्पताल पहुंचाया गया है। बाक़ी लोगों की तलाश जारी है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। मौसम के कारण यहाँ की संचार सेवा ठप है। सेना के साथ आईटीबीपी भी रेस्क्यू में लगी है। सहयोग के लिए एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी सक्रिय हो चुकी है।

लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से हेलीकॉप्टर वहां नहीं जा सकता है जहां पर ग्लेशियर फटा है। यह इलाका नो नेटवर्क जोन है। ऐसे में सेटेलाइट फोन भी वहां पर काम नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते हादसे का शिकार होने वालों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *