इंटरपोल की तलाश में बरामद हुआ 2500 साल पुराना चोरी किया गया सामान

रोमानिया की 2500 साल पुरानी डेशिया सभ्यता का एक खास राष्ट्रीय खजाना नीदरलैंड्स से बरामद कर लिया गया है। करीब ढाई हज़ार साल पुराने इस सुनहरे हेलमेट की चोरी में कलाकृति इंटरपोल का डेटाबेस सहायक हुआ।

रोमानिया की एक बेहद ख़ास सभ्यता डेशिया का करीब 2500 साल पुराना राष्ट्रीय खजाना मिल गया है। दरअसल यह एक सुनहरा हेलमेट है जिसे चोरी कर लिया गया था।

साल 2025 में इस कलाकृति के चोरी होने के बाद ही पुलिस इसकी तलाश में थी। इसे नीदरलैंड से बरामद कर लिया गया है। इंटरपोल के ‘चोरी हुई कलाकृतियों के डेटाबेस’ में इसे सूचीबद्ध किया गया था।

बताते चलें कि यह पुलिस की तरफ से प्रमाणित जानकारी वाला दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है जिसमें चोरी की गई सांस्कृतिक संपत्तियों से जुड़ा करीब 58 हज़ार से ज्यादा रिकॉर्ड्स वाला डेटाबेस है।

बताते चलें कि यह डेटाबेस कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित कला डीलरों और संग्रहालयों के अलावा आम जनता के लिए उपलब्ध है। इसे ID-Art मोबाइल ऐप के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह ऐप चोरी हुई सांस्कृतिक चीजों की पहचान करने, उनकी गैर-कानूनी तस्करी को रोकने और चोरी हुई चीजों के वापस मिलने की संभावनाओं को बढ़ाने में कारगर है।

चोरी हुई कलाकृतियों’ के डेटाबेस को एक्सेस करके इंटरपोल यह पता लगाने का काम करता है कि कोई चीज चोरी हुई चीज के तौर पर रजिस्टर्ड है या नहीं?आम लोगों के लिए उपलब्ध इस ऐप से नए लोगों को इंटरपोल के ‘चोरी हुई कलाकृतियों’ के डेटाबेस की जानकारी मिलती है। हालाँकि ID-Art ऐप का प्रयोग अधिकतर पुलिस अधिकारी, कस्टम अधिकारी, आम लोग, निजी संग्रहकर्ता, कला व्यापारी, पत्रकार, छात्र या कला प्रेमी इन कामों के लिए कर सकते हैं।

उपभोक्ता इस ऐप के माध्यम से चोरी हुई कलाकृतियों’ के डेटाबेस को एक्सेस करके इंटरपोल को संभावित चोरी हुई चीजों की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है। उनकी मैन्युअल या विज़ुअल खोज अगर डेटाबेस में मौजूद चीजों से मेल खाती है तो इंटरपोल इन रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई करता है और जरूरत पड़ने पर यह जानकारी राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सूचित करता है।

ऐसे में यूज़र इन्वेंट्री की कोई चीज चोरी होने पर ऐप में अपडेट की गई अपनी Object-ID जानकारी एक्सपोर्ट कर सकते हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को चोरी की रिपोर्ट करने से चीजों के वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *