भारत में चुनावों का जायज़ा लेने पहुँच रहे हैं दुनियाभर से चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को समझने के लिए यह लोग चुनावी गतिविधियों का निरिक्षण करने के साथ इसकी बारीकियों को भी समझना चाहेंगे।

भारत में चुनावों का जायज़ा लेने पहुँच रहे हैं दुनियाभर से चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि

चुनाव आयोग के अनुसार दुनियाभर से यहाँ पहुँचने वाले यह प्रतिनिधि एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें भारत की चुनाव प्रणाली तथा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा उपयोग की जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी दी जाएगी।

चुनाव आयोग का कहना है कि लोकसभा चुनाव को समझने के लिए करीब 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों यानी ईएमबी से जुड़े 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं।

भारत में लोकसभा चुनावों के दो चरण हो चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक़ इनका जायज़ा लेने ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी सहित भूटान, मंगोलिया, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया जैसे 23 देशों के विभिन्न ईएमबी और संगठन के लोग पहुँच रहे हैं। इन संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों की संख्या 75 है जो भारत के दौरे पर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *