राजस्थान में 19 साल के कश्मीरी युवक की पीट-पीट कर हत्या

जयपुर: राजस्थान की राजधानी में कश्मीर के लड़के को उसके साथ में काम करने वाले युवकों द्वारा तब तक पीटा गया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। यह घटना मोब लिंचिंग के खिलाफ दम भरने वाली कांग्रेस राज में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसित खान नामक 19 वर्षीय कश्मीरी युवक को उसके साथ काम करने वालो ने हूं बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी।

वहीँ पुलिस ने कहा है कि ये मॉब लिंचिंग से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि 2 लोगों में हुए झगड़े के दौरान चोट लगने से हुई मौत का मामला है।

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया, “हरमाड़ा इलाके में 4 फरवरी को अनंथम मैरिज गार्डन से कैटरिंग स्टाफ खाना खाकर गाड़ी में बैठ रहा था. इसी दौरान कश्मीर निवासी गुलाम मोहिदीन उर्फ बासित व आदित्य के बीच कहासुनी हो गई।”

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य ने बासित के सिर पर कई मुक्के मारे. नाजुक जगह पर चोट लगने से बासित की तबियत काफी बिगड़ गई. बासित को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बुधवार शाम को बासित की मौत हो गई।’

मृतक बासित के साथी ने आदित्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *