पुरातत्वविदों ने अल्बानिया में एक आश्चर्यजनक खोज की है, जहाँ उन्होंने तीसरी-चौथी शताब्दी ईस्वी के एक विशाल रोमन युग के मकबरे का पता लगाया है।

यह खोज तब संभव हुई जब स्थानीय लोगों ने उत्तरी मैसेडोनिया की सीमा के पास कुछ असामान्य पत्थरों को देखा। बाद में, पुरातत्व संस्थान के विशेषज्ञों ने अगस्त की शुरुआत में खुदाई शुरू की और एक विशाल भूमिगत संरचना की खोज की, जिसके बगल में बड़े चूना पत्थर के पत्थरों पर यूनानी लेखन खुदा हुआ था।
अल्बानिया में आर्कियोलॉजिस्ट को बाल्कन इलाके में मिलने वाली पहली भव्य रोमन कब्र उस वक्त के रोमन साम्राज्य का हिस्सा बताई जा रही है। यह कब्र करीब 9 मीटर × 6 मीटर (29 फीट × 19 फीट) के आकार की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी अमीर शख्स की आखिरी आरामगाह है, जो क्षेत्र में मिली अन्य कब्रों से कहीं बड़ी और भव्य है।
प्रोजेक्ट प्रमुख एरिक्सन निकोली का इस बारे में कहना है कि शिलालेख से पता चलता है कि यहाँ दफनाए गए व्यक्ति का नाम जूलियानो था, जो रोमन काल में एक सामान्य नाम था। निकोली की टीम ने ब्रश की मदद से कब्र की सफेद छत और दीवारों पर बने नक्काशीदार किनारों को साफ किया। वह बताते हैं कि उन्हें सोने के धागों से कढ़ा हुआ कपड़े का टुकड़ा भी मिला, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यह व्यक्ति अपर क्लास से था।’
अल्बानियाई अधिकारियों ने घोषणा की है कि इस ऐतिहासिक स्थल को जल्द ही एक पर्यटक आकर्षण में बदल दिया जाएगा। क्यूंकि अल्बानिया में टूरिज्म बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोकल अफसर अब इस जगह को टूरिस्ट प्लेस बनाने की योजना बना रहे हैं। पुरानी कब्र मिलने की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में आसपास के लोग यहां पहुंचने लगे।
