यूपी के 15 जिले कोरोना मुक्त, राज्य में कुल एक्टिव केस 446

लखनऊ 14 अगस्त : उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में वैश्विक महामारी का फिलहाल एक भी मामला सक्रिय नहीं है वहीं राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या घट कर 446 रह गयी है।

यूपी के 15 जिले कोरोना मुक्त, राज्य में कुल एक्टिव केस 446

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 15 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 26 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 446 है।

अब तक 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 38 हजार 218 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 85 हजार 689 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 70 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। विगत दिवस 07 लाख 24 हजार 335 लोगों को टीका-कवर मिला।

उन्होने बताया कि चार4 करोड़ 81 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 89 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *