ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज यूपी के श्रमिकों के खातों में आएंगे 1000 रुपये

देश भर में कुल 18.55 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पास अब ई-श्रमिक कार्ड है, जिसमें सबसे अधिक संख्या यूपी वालों की है। यहां सोमवार सुबह तक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों की संख्या 6 करोड़, 70 लाख, 29 हजार 482 पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि ई-श्रम पोर्टल पर रिजस्टर्ड श्रमिकों की संख्या तय लक्ष्य से करीब आधी पहुंच गई है।

ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज यूपी के श्रमिकों के खातों में आएंगे 1000 रुपये

आज डेढ़ करोड़ श्रमिकों के खातों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1000-1000 रुपये भेजेंगे। इसमें 500 रुपए प्रति माह के हिसाब से दो महीने का एक हजार रुपए भत्ता दिया जायेगा। इस तरह सरकार सोमवार को कामगारों और निर्माण श्रमिकों को कुल 1500 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *