भारतीय टेक कंपनी जोहो ने अपना मैसेजिंग ऐप अराताई डेवलप किया है। कंपनी के कई सारे ऐप्स खूब चर्चा में हैं। इस समय भरपूर लोकप्रियता बटोरने वाले इस इस ऐप में ‘सीक्रेट चैट’ का विकल्प भी है, जिसमें यूजर्स निजी बातचीत के लिए एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालाँकि ‘सीक्रेट चैट’ का विकल्प अभी डिफॉल्ट नहीं है, लेकिन हमारी पूरी टीम जल्द से जल्द इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने वाली है। फिलहाल जोहो अराताई को टेक्स्ट मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) जोड़ने की तैयारी चल रही है। व्हॉट्सऐप जैसे ही फ़ीचर्स वाले अराताई से यूज़र्स मेसेज भेज सकते हैं और वॉइस तथा वीडियो कॉल कर सकते हैं।
भारतीय टेक कंपनी ज़ोहो का यह ऐप पिछले कुछ हफ़्तों में देश में सनसनी बन गया है। कंपनी से मिली जानकारी से पता चला है कि पिछले सात दिनों में ऐप को 70 लाख यूज़र्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। मार्केट इंटेलिजेंस फ़र्म सेंसर टावर की मानें तो अगस्त महीने में अराताई के 10 हज़ार से भी कम डाउनलोड्स थे।
इन आंकड़ों के हवाले से इस क्षेत्र के विशेषज्ञ इसे भारत में मेटा के व्हॉट्सऐप के 50 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स से काफ़ी पीछे बता रहे हैं।केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ हफ़्तों में मेक इन इंडिया और स्पेंड इन इंडिया की बात कर रहे हैं। अमरीका द्वारा लगाए गए टैरिफ़ के नतीजे में भी देश में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जा रहा है।
ऐसे में कंपनी का कहना है कि सरकार की ओर से मिलने वाले इस समर्थन के चलते अराताई के डाउनलोड्स में निश्चत तौर पर बढ़ोतरी में मदद मिलेगी। ज़ोहो के सीईओ मणि वेम्बू ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सिर्फ़ तीन दिनों में प्रत्येक दिन होने वाले साइन-अप तीन हज़ार से बढ़कर साढ़े तीन लाख हो गए। एक्टिव यूज़र्स के मामले में भी 100 गुणा बढ़ोतरी की बात कही गई है। इस संख्या के अभी और बढ़ने के भी संकेत दिए गए हैं।
इस ऐप को लेकर बड़ी संख्या में लोग गर्व का अनुभव कर रहे हैं। अधिकतर इसे एक भारतीय ऐप होने के कारण डाउनलोड कर रहे हैं। बताते चलें कि अराताई तमिल भाषा में हंसी-मज़ाक को कहते हैं। इस ऐप को 2021 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसके बारे में कम ही लोग जानते थे। मगर अब अचानक ही बढ़ती लोकप्रियता ने इसके डाउनलोड को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा दिया है।















