केरल में जीका वायरस के मामले बढ़कर 23 हुए

तिरुवनंतपुरम 13 जुलाई : केरल में एक निजी अस्पताल के एक डाक्टर समेत चार और लोगों के जीका वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ ही राज्य में इसके संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गयी है।

केरल में जीका वायरस के मामले बढ़कर 23 हुए

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीका वायरस से प्रभावित लोगों में एक निजी अस्पताल का 38 वर्षीय डॉक्टर, करिक्काकम की एक 16 वर्षीय किशोरी, पूनथुरा का एक 35 वर्षीय व्यक्ति और सस्तामंगलम की एक 41 वर्षीया महिला शामिल हैं।

प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए 27 नमूनों में से एक के पॉजिटिव पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 15 हो गयी थी। इसके बाद प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गये आठ नमूनों में तीन में संक्रमण पाया गया जिसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 18 हो गयी

इससे पहले राज्य में पहली बार 24 वर्षीय गर्भवती महिला के जीका संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। महिला छह दिन में स्वस्थ हो गयी थी और यहां निजी अस्पताल किम्सहेल्थ में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित केरल में जीका वायरस रोग एक नई घटना है जिसका मुकाबला किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *