जापान के जल क्षेत्र में दाखिल हुए चार चीनी जहाज

टोक्यो 14 जुलाई : चीन के चार गश्ती जहाजों ने विवादित सेनकाकू द्वीप के आसपास के जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश किया है।

जापान के जल क्षेत्र में दाखिल हुए चार चीनी जहाज

क्योडो न्यूज एजेंसी ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष यह 30वां मौका है जब चीन के जहाजों ने जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश किया है।

एजेंसी ने बताया कि चीनी जहाजों में से एक जहाज के स्वचालित तोप से सुसज्जित था। क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को लेकर जापान ने चिंता व्यक्त की है। जापान विशेष रूप से विवादित सेनकाकू द्वीप को लेकर चिंतित है, जिसे चीन में दियाओयुदाओ द्वीप कहता है और इसपर वह अपना दावा करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *