‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई 50 करोड़ के करीब

विक्की-सारा की फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में 9वें दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब है।

‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई 50 करोड़ के करीब

‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म को पहले दिन से ही ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी। वीक डेज में फिल्म की कमाई ज़रा कमज़ोर रही थी।

फिलहाल ‘जरा हटके जरा बचके’ ने भारत में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो अपने परिवार से दूर रहने के लिए अपना खुद का मकान चाहते हैं। इसके लिए भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए दोनों मजबूरन तलाक के बारे में सोचते हैं।

अगर कमाई की बात करें तो इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। वहीं अब फिल्म के रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

ख़बरों के अनुसार ‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई में रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को उछला आया और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपयों की अनुमानित कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 46.27 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *