हाइब्रिड मॉडल के अनुसार एशिया कप 2023 के सभी मैच श्रीलंका और पाकिस्तान में होने की संभावना

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।जानकारी के अनुसार ये टूर्नामेंट सितंबर में होगा और इसकी मेज़बानी पाकिस्‍तान करेगा।

हाइब्रिड मॉडल के अनुसार एशिया कप 2023 के सभी मैच श्रीलंका और पाकिस्तान में होने की संभावना

हालाँकि अभी इससे सम्बंधित पूरी खबर आणि बाक़ी है। खबर है कि टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान के बाहर भी करवाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 13 जून को काउंसिल की ओर से टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल की जानकारी सामने आ जाएगी।

एशियन क्रिकेट काउन्सिल यानी एसीसी से एशिया कप के लिए पीसीबी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिलना लगभग तय है। बीसीसीआई सचिव जय शाह पिछले वर्ष ही कह चुके हैं कि टीम इंडिया पाकिस्‍तान नहीं जाएगी। ऐसे में एशिया कप 2023 के लिए हाइब्रिड मॉडल बनाया गया है।

ख़बरों के मुताबिक़ टीम इंडिया के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किये जा सकते है। भारत और पाकिस्तान के बीच भी श्रीलंका में देखने को मिल सकता है।

हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप 2023 के चार मैचों का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेले जा सकते हैं। उम्मीद है कि इन मैच में पकिस्तान के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका का शेड्यूल बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *