ज़ाकिर नाइक ने स्काइप पर अरब से दी सफाई

 

मुंबई।  विवादित प्रचारक जाकिर नाईक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाईक सऊदी अरब के शहर मदीना में हैं। जाकिर नाइक ने स्काइप के जरिए मीडिया से बात की।

zakir naik

सउदी अरब से स्काइप के जरिए ज़ाकिर नाइक ने भड़काऊ बताए रहे अपने उपदेशों पर सफाई दी। जाकिर ने निर्दोषों की जान लेने वाले आत्मघाती हमले को गलत करार दिया, हालांकि युद्ध में ऐसे हमलों को जायज बताया। नाइक ने आरोप लगाया कि भाषणों के विडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। नाइक ने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले तीन बार जाकिर नाईक की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की जा चुकी थी। प्रेस कान्फ्रेंस रद्द करने के पीछे जाकिर नाईक की ओर से कहा गया कि मुंबई के कई 5 सितारा होटलों समेत अनेक ठिकानों पर प्रेस कांफ्रेंस के लिये जगह बुक करने की कोशिश की लेकिन कहीं भी जगह नहीं मिल पायी।

मुंबई पुलिस जाकिर नाईक के भाषणों की जांच खत्म करने की कगार पर है और अगले हफ्ते तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। वहीं ज़ाकिर नाईक के अगस्त तक भारत वापस लौटने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *