हार्दिक पटेल रिहा, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

सूरत। 256 दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल जेल से रिहा हो गए।

hardik-patel_146856299420_325x170_071516114223

सूरत की लाजपुर जेल से रिहा होने के बाद हार्दिक ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें 56 इंच का सीना नहीं बल्कि अधिकार चाहिए। हार्दिक ने कहा कि अब मैं पूरे देश में घूम घूमकर कुर्मी समाज को एकजुट करूंगा।
हार्दिक की रिहाई के मद्देनजर सूरत में धारा 144 लगा दी गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही हार्दिक को गुजरात उच्च न्यायालय ने देशद्रोह और हिंसा के मामले में जमानत दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *