जाकिर नायक का गिरफ्तारी से डर,पिता के जनाजे में नही की शिरकत

मुंबई। गिरफ्तारी के डर से जाकिर नाइक ने पिता के निधन के बाद उनके जनाजे (शवयात्रा) में शिरकत नहीं की। जाकिर नाइक इस वक्त मलेशिया में है। नाइक को डर सता रहा है कि भारत आने पर जांच एजेंसियां गिरफ्तार न कर लें। जाकिर नाइक के भारत न आने के संबंध में जाकिर की संस्था से जुड़े एक शख्स ने बताया कि अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में नाइक को जानकारी नहीं थी। ये सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि जाकिर नाइक का भारत आना मुमकिन न हो सका। zakir naik

zakir naik

डॉ जाकिर नाइक के खिलाफ कोई ताजा मामला नहीं दर्ज है। लेकिन इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैर कानूनी संगठन घोषित करने पर विचार कर रही है। नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगाने के लिए उनके उत्तेजक भाषणों, उनके खिलाफ कुछ आपराधिक मामलों और पीस टीवी के कंटेट को आधार बनाया गया है।

जाकिर के पिता अब्दुल करीम नाइक का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। वो पेशे से डॉक्टर और शिक्षाविद थे। दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें मझगांव के प्रिंस अली खान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर जनाजे में शामिल होने वालों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें लगी थीं, हालांकि अपने बेटे जाकिर नाइक के इतर अब्दुल करीम नाइक हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय में लोकप्रिय थे। इसके अलावा जाकिर नाइक के पिता बॉम्बे साइकेट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

zakir naik did not attend the funeral of the father

# zakir naik

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *