कॉमेडी से ब्रेक लेकर चर्चा में हैं जाकिर खान

कॉमेडियन जाकिर खान का फ्यूचर प्लान इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने एक लंबा ब्रेक लेने का एलान किया है। उनके इस फैसले पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जाकिर खान कहते नजर आ रहे हैं कि वह अब लंबे समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

कॉमेडी से ब्रेक लेकर चर्चा में हैं जाकिर खान

जाकिर ने कॉमेडी से एक लंबे ब्रेक की खबर हाल ही में हैदराबाद में हुए एक शो के दौरान साझा की। जाकिर खान के इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बीते दिन कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने कॉमेडी से ब्रेक लेने के संकेत दिए। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक अपडेट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैसले की पुष्टि की। ज़ाकिर ने लिखा, ‘20 जून तक हर शो एक जश्न है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए कृपया थोड़ी और मेहनत करके शो देखने आएं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’


कॉमेडियन ने स्वीकार किया कि लगभग एक दशक तक लगातार दौरे करना, प्रतिदिन दो से तीन शो करना, नींद की कमी, सुबह की उड़ानें और अनियमित खान-पान जैसी उनकी व्यस्त दिनचर्या ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला। वह शायद 2030 तक ब्रेक पर रहेंगे।


इस वीडियो में वह अपनी आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए हैं कि ‘मैं एक बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। शायद 2028-29 तक या फिर 2030 तक भी। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, ताकि मैं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकूं और कुछ अन्य चीजों को सुलझा सकूं।

अपने फैंस से जकिर कहते हैं ‘यहां मौजूद हर कोई मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी उपस्थिति मेरे लिए कल्पना से परे है, और मैं आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

गौरतलब है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों अपने स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘पापा यार’ के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। जाकिर की कॉमेडी को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि हर जगह काफी पसंद किया जाता है।

बताते चलें कि जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत की समस्याओं के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे एक साल से अधिक समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन काम करते रहे क्योंकि तब यह जरूरी लग रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *