भारत में यूट्यूब ने अक्टूबर से दिसंबर के दौरान हटाए 22 लाख से अधिक वीडियो

नियमों के उल्लंघन के आरोप में वैश्विक स्तर पर कार्रवाई के चलते वर्ष 2023 में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे।

भारत में यूट्यूब ने अक्टूबर से दिसंबर के दौरान हटाए 22 लाख से अधिक वीडियो

वीडियो हटाये जाने की इस फेहरिस्त में अमरीका और रूस को पछाड़ते हुए भारत टॉप पर रहा है। जानकारी के मुताबिक़ अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले में भारत में यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच 22.5 लाख से अधिक वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैं।

सिंगापुर इस सूची में दूसरे स्थान पर है और दिशानिर्देश उलंघन के चलते यूट्यूब ने इस देश के 12,43,871 वीडियो हटाए हैं।

सूची में तीसरे नंबर पर अमरीका का नाम आता है। इसके 7,88,354 वीडियो हटाए गए हैं। चौथे नंबर पर 7,70,157 वीडियो हटाये जाने वाला देश इंडोनेशिया जबकि 5,16,629 वीडियो हटाए जाने के मामले में रूस में पांचवे नंबर है।

सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन की पड़ताल में आश्चर्यजनक बात यह है कि इनमें से 96 फीसदी से अधिक वीडियो की सूचना मशीनों के माध्यम से प्राप्त हुई।

भारत में कई वीडियो भारत के नए आईटी नियमों के चलते हटाए गए हैं। यूट्यूब से मिली जानकारी में कहा गया है कि इन वीडियो को हानिकारक या खतरनाक सामग्री के चलते हटाया गया है जिनमे बाल सुरक्षा, हिंसक या ग्राफिक सामग्री, नग्नता और यौन सामग्री, गलत सूचना और अन्य सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन जैसे कारण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *