मेनका का रुख स्पष्ट हुआ मगर वरुण को लेकर क़यास जारी

अब जब ये साफ़ हो गया है कि वरुण गाँधी पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे तो ऐसे में कई दिनों से चल रही अटकलों को भी विराम मिल गया है।

मेनका का रुख स्पष्ट हुआ मगर वरुण को लेकर क़यास जारी

भाजपा की तरफ से इस बार पीलीभीत से वरुण की जगह जितिन प्रसाद को टिकट दिया है। जितिन यहाँ से अपना नामंकन दाखिल कर रहे हैं।

वहीँ सुल्तानपुर सीट से भाजपा ने मेनका गांधी को टिकट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मेनका गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वो सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। इस बीच अभी तक वरुण की तरफ से कोई स्पष्ट बात नहीं कही गई है।

पीलीभीत से वरुण का टिकट कटने पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। एक चर्चा ये थी कि मेनका पुत्रमोह में चुनाव नहीं लड़ेंगी और दूसरी चर्चा के मुताबिक़ वरुण गाँधी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि मेनका के बयान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

इस बीच मेनका ने स्पष्ट कर दिया है कि वो पार्टी से नाराज नहीं है और सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी के टिकट से ही चुनाव लड़ रही है।

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो वरुण गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लडेंगे बल्कि उनकी टीम का कहना है कि वह सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

हालाँकि अभी तक वरुण ने इस सम्बन्ध में कोई बयान नहीं दिया है। सूची आने से पहले ही पीलीभीत से चार सेट नामांकन पत्र खरीदने वाले वरुण गांधी को लेकर अभी भी क़यास लगाए जा रहे हैं। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात अभी भी कही जा रही है। ख़बरों के मुताबिक़ वरुण के पास कांग्रेस और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का भी विकल्प मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *