आप भी जान लें सैफ करीना के मकान का किराया

सैफ और करीना का पुराण मकान किराये पर दे दिया गया है। मुंबई के फॉर्च्यून हाइट्स के इस फ्लैट में सैफ और करीना जेह की पैदाइश से पहले रह रहे थे।

आप भी जान लें सैफ करीना के मकान का किराया

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्सटैप डॉट कॉम ने एक रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट के डॉक्यूमेंट को एक्सेस किया है। इस रिपोर्ट की मानें तो सैफ अली खान ने एसोसिएशन मीडिया LLP की गिल्टी नाम की एक फर्म को ये फ्लैट किराए पर दिया है। फर्म ने ये डील साइन होने के दौरान पटौदी परिवार को 15 लाख रुपये भी दिए हैं।

सैफ अली खान के इस अपार्टमेंट में 1,500 वर्ग फुट की जगह है। फ्लैट के साथ दो गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी जगह है। फ्लैट को तीन साल के लिए किराये पर चढ़ाया गया है। एग्रीमेंट के अनुसार फ्लैट का किराया हर साल बढ़ता रहेगा। पहले साल में हर महीने का किराया 3.25 लाख रुपये होगा जबकि दूसरे साल में हर महीने का किराया 3.76 लाख रुपये हो जाएगा। तीसरे साल किराये की रक़म 3.87 लाख रुपये हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *