यमनी सेना की घोषणा, अब सीधे अमरीका से टक्कर है

यमनी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा है कि युद्ध अब क्षेत्रीय कठपुतलियों सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात से आगे बढ़कर सीधे असली दुश्मन अमरीका से है।

सोमवार को यमनी सेना के एक प्रवक्ता अज़ीज़ राशिद ने कहा, संयुक्त अरब इमारात समेत हमारे दुश्मनों ने अमरीका से सीधे युद्ध में शामिल होने का आग्रह किया है, जिससे पता चलता है कि वाशिंगटन ही यमनी जनता का असली दुश्मन है।

राशिद ने चेतावनी देते हुए कहा, इससे पहले अमरीकी सेना को वियतनाम, इराक़ और ईरान में कड़वे अनुभव हो चुके हैं, यमन में भी उसे ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले अंसारुल्लाह आंदोलन के नेता अब्दुल मलिक अल-हौसी ने अमरीका और उसके सहयोगी देशों के साथ लड़ाई को आर-पार की लड़ाई और वैचारिक लड़ाई बताया था और पूरी शक्ति के साथ साम्राज्यवादी शक्तियों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध जारी रखने पर बल दिया था। msm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *