यश भारती से सम्मानित होंगी प्रदेश की 54 विभूतियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार साहित्य, कला, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक कार्य तथा खेल के क्षेत्र की 54 विभूतियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित करेगी। आज सरकार ने यश भारती पुरस्कार 2016 के नामों को घोषणा की। यश भारती पुरस्कार 27 अक्टूबर को दिन में 11 बजे से लोकभवन में प्रदान किया जाएगा। सभी हस्तियों को सीएम अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। yash bharti

yash bharti

इस बार भी यश भारती से सम्मानित होने वाली हस्तियों को 11 लाख रुपया के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2016 का यश भारती सैय्यद मो. हस्सना को यूनानी चिकित्सा, योगेश मिश्रा को पत्रकारिता, डॉ. सबीहा अनवर को शिक्षा, प्रो. राकेश कपूर को चिकित्सा, वेंकट चंगावली व फारुख अहमद को समाजसेवा, सुमन यादव को खेल, मो. बशीर बद्र को साहित्य, सुमोना चक्रवर्ती को कला, स्वरुप कुमार बख्शी को साहित्य, निर्देशक सौरभ शुक्ला फिल्म, निर्देशक अनुभव सिन्हा, संतोष आनंद को गीतकार, नसीरुद्दीन शाह को अभिनय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार व पीयूष चावला को क्रिकेट तथा मो. असलम वारसी को सूफी गायन के लिए यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इनके साथ ही काशीनाथ यादव को बिरहा गायन, साबरी ब्रदर्स (आफताब-हाशिम) को कव्वाली, उस्ताद गुलफाम को शास्त्रीय संगीत, सोनी चौरसिया को कथक, मणेंद्र कुमार मिश्र को लेखन, राजकृष्ण मिश्र को साहित्य, राजेंद्र सिंह को जल संचयन, पंडित विश्वनाथ को शास्त्रीय संगीत, डॉ. रतीश अग्रवाल को चिकित्सा, कमर रहमन को शिक्षा एवं विज्ञान, मनोज मुंतसिर को गीतकार, अशोक निगम को पत्रकारिता, अर्जुन बाजपेयी को पर्वतारोहण, डॉ. रामरतन बनर्जी को चिकित्सा तथा डॉ.शिवानी मातनहेलिया को शास्त्रीय संगीत के यश भारती से सम्मानित किया जाएगा।

रवि कपूर को फोटोग्राफी, दीपक अग्रवाल को चिकित्सा, ओमा दपक को साहित्य, यश भारती व दीपराज राणा को फिल्म निर्देशन, सर्वेश अस्थाना को साहित्य, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत को सैन्य सेवा तथा महेश्वर तिवारी को साहित्य, विजय शेखर शर्मा को व्यवसाय, गार्गी यादव को कुश्ती, राम मिलन यादव को कुश्ती, रमाकांत यादव चिकित्सा, आत्मप्रकाश मिश्र दूरदर्शन, गौरदास चौधरी चिकित्सा व वरुण कुमार पैरालंपिक को यश भारती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

# yash bharti

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *