एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया

कुआंटन (मलेशिया)  एशियन चैंपियंस ट्रोफी में भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया। एशियन चैंपियंस ट्रोफी का यह सातवां और भारत का तीसरा मुकाबला था, जिसमें भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान पर यह जीत हासिल की। इस मैच का तीसरा क्वॉर्टर शानदार रहा, जिसमें कुल चार गोल हुए। इस क्वॉर्टर में भारत और पाकिस्तान दोनों ने दो-दो गोल किए। भारत की ओर से मैच में प्रदीप, रुपिंदर और रमनदीप ने एक-एक गोल किया। india vs pakistan
india vs pakistan

मैच के पहले क्वॉर्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की ओर से प्रदीप मोर ने पहला गोल किया। यह प्रदीप का पहला इंटरनैशनल गोल था, उन्होंने अब तक 13 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। भारत ने मैच के हाफ टाइम तक यह बढ़त कायम रखी। इसके बाद हाफ टाइम के बाद तीसरा क्वॉर्टर खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपनी ओर से शानदार खेल दिखाया।

मैच के हाफ टाइम के बाद 1-0 से पिछड़ने के बाद तीसरे क्वॉर्टर में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम अटैकिंग मूड में थी। अपने अटैकिंग खेल के बूते उसने तीसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में (मैच के 31वें मिनट में) गोल कर मैच में 1-1 से बराबरी कर ली। पाकिस्तान के लिए यह गोल मोहम्मद रिजवान ने किया। इसके बाद भी पाकिस्तान के अपना आक्रमण जारी रखा और मैच के 39वें मिनट में एक बार फिर से गोल कर भारत पर 2-1 की बढ़त बना ली। इस बार मोहम्मद इरफान ने यह गोल दागा।

लेकिन 4 मिनट बाद ही भारत ने मैच में 2-2 से बराबरी की। मैच के 43वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। इसके अगले मिनट में रमनदीप सिंह ने तलविंदर सिंह के क्रॉस पास को शानदार तरीके से पाकिस्तान के गोल पोस्ट में डाल दिया और मैच पर 3-2 की बढ़त बना ली। भारत इस टूर्नमेंट में अभी तक कोई मैच नहीं हारा है। जापान को हराने के बाद रविवार को भारत ने पाकिस्तान को हराया है और इससे पहले शनिवार को भारत ने कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

# india vs pakistan

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *